जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में 6 महिलाओं समेत 7 मरीजों की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव

जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 18,388 केस निकल चुके हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 14 है।
 

जिले में लगातार निकल रहे हैं कोरोना के मरीज

पुरुषों से अधिक महिलाओं में संक्रमण
 


      
चंदौली जिले में रविवार को कोरोना के 7 नए मरीज मिलने से एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हो गयी है। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी में आज प्राप्त परिणामों में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिसमें 1 पुरूष व 6 महिलाएं शामिल हैं। ये लोकल ट्रैवलिंग अथवा अपने कार्यस्थल से संक्रमित बतायी जा रहीं हैं। 

 जनपद चन्दौली निकले यह नए मरीज तीन ब्लाकों के बताए जा रहे हैं। इनमें सकलडीहा ब्लॉक के 4 मरीज, चंदौली ब्लॉक के 2 मरीज व  1 मरीज बरहनी ब्लॉक का रहने वाला है। अब इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर उनकी कोरोना जांच कराने की कार्रवाई की जा रही है। 

इसके साथ ही साथ आज जिले में 4 व्यक्तियों के स्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिससे जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 14 बतायी जा रही है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 63 नमूने संग्रहित किये गए हैं।
 

    
    
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 18,388 केस निकल चुके हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 14 है। जिले में अब तक 17,991 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*