जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक, सेवा पखवाड़ा को उल्लास के वातावरण में मनाने पर हुई चर्चा

विशिष्ट अतिथि और महिला मोर्चा की जिला प्रभारी श्रीमती मेनका सिंह ने कहा कि अगर हम महिलाएं ठान लें तो क्या कुछ नहीं कर सकती बस आवश्यकता है एक दृढ़ संकल्प और उस दिशा में प्रयास की।
 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, 17 सितंबर से  2 अक्टूबर तक मनेगा सेवा पखवाड़ा

 


 चंदौली जिला के भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला एवं मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होकर  2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक अयोजित होने वाला सेवा पखवाड़ा उल्लास के वातावरण बनाए जाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

Modi Birthday celebrations

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती नम्रता चौरसिया ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम पर सविस्तार चर्चा की और आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा जायसवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा का कार्य चंहुओर परिलक्षित हो रहा है और संगठन की तारीफ हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वे हर कदम पर  कार्यकर्ताओं के साथ हैं। 

विशिष्ट अतिथि और महिला मोर्चा की जिला प्रभारी श्रीमती मेनका सिंह ने कहा कि अगर हम महिलाएं ठान लें तो क्या कुछ नहीं कर सकती बस आवश्यकता है एक दृढ़ संकल्प और उस दिशा में प्रयास की। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महिला मोर्चा की चंदौली जिलाध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल ने कहा कि हम पहले भी उत्साह और एकजुटता के साथ कार्य करते आये हैं और आगे भी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

Modi Birthday celebrations

 इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री गीता रानी गुप्ता, मीडिया प्रभारी सीता पांडे सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रियंका तिवारी ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*