जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

किसानों को बड़ी-बड़ी बातें बताकर निभायी गयी रबी उत्पादकता गोष्ठी की सालाना रस्म

जिलाधिकारी एवं संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल के द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से 5-5 कृषकों को चना मिनीकिट का वितरण किया गया।
 

 कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रांगण में रबी उत्पादकता गोष्ठी

तमाम योजनाओं की चर्चा

किसानों की समस्याओं पर आश्वासन व निर्देश से संपन्न हो गयी गोष्ठी

चंदौली जिले में रबी उत्पादकता के सफल क्रियावन्यन हेतु जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में रबी उत्पादकता गोष्ठी 2022-23 का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। यहां पर किसानों को तमाम तरह की सरकारी योजनाओं की रटी रटायी जानकारी देकर आय बढ़ाने की विधि समझायी गयी।     

रबी गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी द्वारा रबी उत्पादकता कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में जैविक खेती, पराली प्रबन्धन, खाद एवं उर्वरक की व्यवस्था, मत्स्य पालन, पशु पालन एवं धान क्रय केन्द्र पर जानकारी दी गयी।
          dm isha duhan

जिलाधिकारी द्वारा पराली न जलाने हेतु नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं किसानों से अपेक्षित सहयोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि में विविधीकरण, धान, गेहूं में मोटे अनाज एवं सब्जियों की खेती करने किसान अपने आमदनी को बढ़ाने की रणनीति बनाये, आपके सहयोग के लिये सभी विभाग तत्पर है। इस दौरान चन्द्रप्रभा बांध से रिसते पानी को रोकने एवं नहरों की सफाई के निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी एवं संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल के द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से 5-5 कृषकों को चना मिनीकिट का वितरण किया गया। अन्त में जिला कृषि अधिकारी सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रबी गोष्ठी-2022 की समाप्ति की घोषणा की गयी।

dm isha duhan
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं समस्त संबंधित जनपदीय अधिकारी, प्रगतिशील कृषक व विभिन्न कृषि संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*