जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बाटी चोखा फाउंडेशन के चन्दौली जिलाध्यक्ष बने राजेश, संस्थापक डॉ. भारत भूषण यादव ने किया मनोनीत

अपनी इसी रुचि के कारण ये समाज में लोकप्रिय हैं और इनके गांव के लोगों ने इन्हें हाथों हाथ लेते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोनीत किया। 
 

चन्दौली जिले के चहनिया मारूफपुर में पूर्व विधायक राजर्षि राजित प्रसाद यादव की स्मृति में सामाजिक समरसता के लिए बनाए गए सामाजिक संगठन बाटी चोखा फाउंडेशन की चन्दौली इकाई का जिलाध्यक्ष राजेश यादव को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन बुधवार को मारूफपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक डॉ. भारत भूषण यादव ने किया। इस अवसर पर राजेश यादव को  साफा बांधकर सम्मानित भी किया गया।


    मूलतः चहनियां क्षेत्र के तिरगावा मारूफपुर निवासी राजेश यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता और अपने गांव के निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य  हैं। आपकी रुचि प्राचीन गंवई भोज्य पदार्थ बाटी चोखा के माध्यम से लोगों से मिलने, मिलाने, सामाजिक सौहार्द स्थापित करने और जातिवाद की व्यवस्था को शून्य करने की है। अपनी इसी रुचि के कारण ये समाज में लोकप्रिय हैं और इनके गांव के लोगों ने इन्हें हाथों हाथ लेते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोनीत किया। 


    फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. भारत भूषण यादव ने कहा कि राजर्षि राजित प्रसाद यादव को बाटी चोखा बहुत पसंद था, उनके लिए बाटी चोखा का आयोजन लोगों में प्रेम व्यवहार को बढ़ाने का माध्यम था। राजेश यादव में यह सभी गुण देखते हुए उनका मनोनयन किया गया है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का विस्तार उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी किया जाएगा। 


 इस अवसर पर समाजवादी पार्टी वाराणसी के पूर्व जिला सचिव सूबेदार यादव, सकलडीहा डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष  प्रेमचंद सिंह उर्फ़ पप्पू यादव, ग्राम प्रधान जमालपुर ज्ञानी जैल सिंह यादव, अवनीश यादव उर्फ सत्या यदुवंशी, युवा समाजसेवी राहुल यादव, आकाश विधायक, राकेश रौशन, जनाब रहमत अली, ज़नाब नौशाद अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*