जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सांसद बनने के बाद पहली बार 19 जून को चंदौली आ रही हैं दर्शना सिंह

चंदौली जिले की रहने वाली दर्शना सिंह भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। सांसद बनने के बाद 19 जून को वह पहली बार अपने गृह जनपद चंदौली में आ रही हैं।
 

राज्यसभा सदस्य बनने के बाद जनपद में पहली बार आगमन हो रहा है।

सांसद बनने के बाद उनके प्रथम आगमन पर पार्टी नेताओं द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत की तैयारी

चंदौली जिले की पहली महिला राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का राज्यसभा सदस्य बनने के बाद जनपद में पहली बार आगमन हो रहा है। इसके लिए पार्टी के साथ साथ कार्यकर्ताओं द्वारा भी जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है। उनके आगमन के मद्देनजर सोशल मीडिया पर अभी से स्वागत और अभिनंदन के संदेश प्रचारित प्रसारित होने लगे हैं।

 आपको बता दें कि मूलरूप से चंदौली जिले की रहने वाली दर्शना सिंह भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। सांसद बनने के बाद 19 जून को वह पहली बार अपने गृह जनपद चंदौली में आ रही हैं। सांसद बनने के बाद उनके प्रथम आगमन पर पार्टी नेताओं द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्टी की ओर से सोशल मीडिया संदेश भी जारी किए गए हैं।

विदित हो कि दर्शना से भारतीय महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं तथा मध्य प्रदेश की प्रभारी भी हैं। इसके साथ ही साथ उन्हें उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का राज्यसभा सांसद सोने का भी गौरव प्राप्त हुआ है। 

चंदौली के बरहनी ब्लॉक स्थित डिग्घी ग्राम पंचायत के चखनियां गांव निवासी रणंजय सिंह की पत्नी दर्शना सिंह वर्तमान में वाराणसी के डॉफी स्थित अशोकपुरम कॉलोनी में रहती हैं।

दर्शना सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत 2008 में की। सर्वप्रथम वर्ष 2011 में चंदौली जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी। वर्ष 2013 में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य, वर्ष 2015 में भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री, वर्ष 2018 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनी। 2021 भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनायीं गयीं। इसके बीच कई बार ऐसे अवसर आए जब विधानसभा और अन्य चुनावों में दर्शना के टिकट की बात हुई पर उनको टिकट नहीं मिला। इसके बावजूद दर्शना सिंह पूरी ईमानदारी से कार्य करती रहीं। लगभग एक दशक से पार्टी के लिए ईमानदारी और परिश्रम से काम करने का पुरस्कार भाजपा ने दिया और वह राज्यसभा का सांसद बन गयीं हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*