जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गार्गी सिंह ने केक काटकर मनाया प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन

कई महिलाओं के साथ घटनाएं घटीं, यहाँ तक कि महिलाओं की हत्याएं भी हुयीं, लेकिन कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट होने के कारण कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हुयी।
 

समाजवादी महिला सभा का कार्यक्रम

जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व में काटा गया केक

मनाया गया नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन
 

चंदौली जिले में समाजवादी महिला सभा जनपद चन्दौली जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर उनकी लंबी उम्र की कामना के साथ साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चर्चा की गयी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार पिछड़ों को और भी पीछे करने पर आमादा हैं। दलित-पिछड़ों का कोई भी विकास नहीं हो रहा है। आरक्षण के नाम पर सिर्फ़ धोखा ही धोखा हो रहा है। स्थानीय नगर निकाय चुनाव इसका जीता जागता उदाहरण है। बाबा साहब के बनाये संविधान को भी बदलने की साज़िश रची जा रही है। 

Samajwadi Party President

कहा कि इस सरकार में जनपद में महिलाओं का कोई सुनने वाला नहीं है। कई महिलाओं के साथ घटनाएं घटीं, यहाँ तक कि महिलाओं की हत्याएं भी हुयीं, लेकिन कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट होने के कारण कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हुयी। अपराधों पर सरकार का कोई भी नियंत्रण नहीं है। आम जनमानस को समझने व जागने की जरूरत है। यह लोग सिर्फ धर्म के नाम पर आपस मे लड़वाने का काम कर रहे हैं। इनके बहकावे में नहीं आना चाहिये। गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ो, महिलाओं, वंचितों, आदिवासियों का कोई विकास कर सकता हैं तो वह सिर्फ समाजवादी पार्टी और माननीय अखिलेश यादव कर सकते हैं।

इस मौके पर पल्लवी चौहान, सोनी देवी यादव, कामनी चौहान, राधिका, प्रमिला मिश्रा, कुमारी शिवानी, सुमन चौहान, प्रीति आदि उपस्थित रहीं।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*