जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

3 दिवसीय शरद महोत्सव का आयोजन, स्वयं सहायता समूहों के लगाए जाएंगे स्टाल

चंदौली जनपद में शरद महोत्सव के आयोजन के लिए नाबार्ड और जिला विकास प्रबंधक के द्वारा जीआई प्रमाणित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाने की तैयारी की जा रही है।
 

 शरद महोत्सव का आयोजन 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक

कमलापति त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में होगा आयोजन

समूह की महिलाओं के द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी

बिक्री के लिए लगेंगे स्टाल

चंदौली जिले में शरद महोत्सव का आयोजन 28 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस दौरान नाबार्ड के सहयोग से संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ बिक्री के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

 आपको बता दें कि चंदौली जनपद में शरद महोत्सव के आयोजन के लिए नाबार्ड और जिला विकास प्रबंधक के द्वारा जीआई प्रमाणित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चंदौली जिले के सभी इलाकों में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पाद और सामानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। स्टालों पर लोग अपनी पसंद की वस्तुएं खरीद भी सकते हैं।

 इसका आयोजन पंडित कमलापति त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला विकास प्रबंधक तनुज कुमार सेन ने बताया है कि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ईशा दुहन  इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। लोगों से अपील की जा रही है कि इस तीन दिवसीय शरद महोत्सव में शिरकत करके अपने पसंद के उत्पाद खरीदें और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साह बढ़ाएं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*