जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की नगर क्षेत्र की अध्यक्ष कमरजहां ने खंड शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात

आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र की महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम कनौजिया के साथ एक औपचारिक भेंट की।
 

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ चंदौली की जिला अध्यक्ष डॉ सुनीता तिवारी की अध्यक्षता में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र की महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम कनौजिया के साथ एक औपचारिक भेंट की। जिसमें नगर क्षेत्र में कार्यरत समस्त शिक्षिका, अनुदेशक, शिक्षामित्र से जुड़े सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए संघ अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Teachers association meet

खंड शिक्षा अधिकारी से भेंट के दौरान नगर क्षेत्र की अध्यक्ष कमर जहां के साथ सभी पदाधिकारीयों  पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देखकर औपचारिक भेंट की। भेंट के दौरान नगर क्षेत्र की अध्यक्ष कमर जहां, महामंत्री ममता पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूही शगुफ्ता उपाध्यक्ष रीना, परवीन महबूब, निशा कुमारी, कोषाध्यक्ष वासमीन बानो, संयुक्त मंत्री सुनीता कुमारी, पूनम कुमारी सिंह, ऋतु सिंह, नूर फातिमा, के साथ जिला कार्यकारिणी की जिलाध्यक्ष/मंडलाध्यक्ष डॉ सुनीता तिवारी, वंदना वर्मा, अनामिका गुप्ता, प्रीति अग्निहोत्री, अल्का सिंह, इरा सिंह सहित कई संघ की सदस्य उपस्थित रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*