जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बबुरी के अध्यक्ष बने सुनील सिंह, महामंत्री बने नितिन जायसवाल

व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान के रक्षा के लिए अपने नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की।
 

 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बबुरी नगर इकाई का गठन

राकेश कुमार शर्मा ने कराया चुनाव

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

 चंदौली जिले के बबुरी कस्बे में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बबुरी नगर इकाई का गठन शनिवार को बबुरी कस्बे में स्थित सुनील सिंह के औद्योगिक फार्म हाउस पर किया गया,  जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जनपद चंदौली जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राकेश कुमार शर्मा ने बबुरी इकाई का गठन कराया। 

इसके तहत नगर अध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार सिंह, महामंत्री नितिन जायसवाल ,कोषाध्यक्ष अविनाश जयसवाल, तहसील अध्यक्ष अजीत जायसवाल, तहसील मीडिया प्रभारी रविशंकर मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी तौफीक खान को माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र देकर पदभार सौंपा गया। 

Vyapar Mandal

इस दौरान इस दौरान अखिल भारतीय व्यापार मंडल के  जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि अपने व्यापारियों के समस्या के लिए हमेशा अपने संगठन के साथ वह मजबूती के साथ तन मन धन से खड़े रहेंगे। किसी व्यापारी को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए हम लोगों ने अपने चंदौली जिले के हर एक व्यापारी बन्धुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है।  व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान के रक्षा के लिए अपने नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बसंत लाल गुप्ता, सुनील कुमार सिंह ,अजीत जायसवाल, घूरे लाल कन्नौजिया , रविशंकर मिश्रा ,अमिय पांडे, तौफीक खान , नितिन जायसवाल, अविनाश जायसवाल, अर्चना देवी महिला जिला अध्यक्ष ,आभा चौरसिया आदि कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*