जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस, सीमित व खुशहाल परिवार का दिया संदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय ने देते हुए कहा कि इस बार पखवाड़े की थीम ''परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय – लिखो तरक्की का नया अध्याय'' रखी गयी है। 
 

शुरू हुआ जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

24 जुलाई तक चलेगा

घर के पास ही निःशुल्क मिलेंगी परिवार नियोजन की सेवाएं

चंदौली जिले में विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को चिकित्सालयों व स्वास्थ्य केन्द्रों पर सीमित व खुशहाल परिवार का संदेश दिया। इसके साथ ही जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया, जो 24 जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने वीडियो कोंफ्रेस के जरिये सभी स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित किया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय ने देते हुए कहा कि इस बार पखवाड़े की थीम ''परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय – लिखो तरक्की का नया अध्याय'' रखी गयी है। 

इस पखवाड़े में दंपति को परिवार नियोजन अपनाने और जीवन को खुशहाल बनाने के लिए, जिले की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर स्टॉल लगाकर लोगों को परिवार नियोजन साधनों के बारे में जानकारी व जागरूक करते हुये नि:शुल्क परिवार नियोजन सेवाएं प्रदान की जाएंगी। 

World Population Day 2022


    
परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एस के सिंह ने कहा कि जिले के 9 ब्लॉक व 179 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन कर नव दंपति व जिनके दो या इसे अधिक बच्चे है, उन्हें परिवार नियोजन की जानकारी व साधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सोमवार को जिले में 3 महिला नसबंदी, 99 आईयूसीडी, 29 पीपीआईयूसीडी, 532 माला डी, 434 छाया 434, 2479 कॉन्डोम, 109 अंतरा, 12 ईजी पिल्स छाया की सुविधा दी गई। 

World Population Day 2022

 इस वर्ष की थीम का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और समुदाय को सीमित परिवार के बारे में जागरुक बनाने के साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करना है। नव दंपति को स्वस्थ व खुशहाल जीवन के लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने आगे आना होगा। इसके लिए उपलब्ध स्थाई और अस्थाई साधनों का चयन अपनी इच्छनुसार कर सकते हैं।  इसके साथ ही जिन दंपति के दो या तीन बच्चे हैं वह भी कब और कौन-सा साधन अपना सकते हैं। पुरुष व महिला नसबंदी की सेवा 24 जुलाई तक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रदान की जायेगी।

    

World Population Day 2022


यूपीटीएसयू के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि इस दौरान आशा कार्यकर्ता ऐसे नव दंपति से संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के बारे में परामर्श व जागरूक कर घर के नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उनके पसंद अनुसार सुविधा दिलाएँगी। इसके साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं जिनका प्रसव विगत एक वर्ष के दौरान हुआ हो, नव विवाहित दम्पति जिनका विवाह विगत एक वर्ष के दौरान हुआ हो व वह योग्य दम्पति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हों, ऐसे लोगों को परिवार नियोजन की सेवाएं लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 इस दौरान दंपत्ति को गर्भनिरोधक गोली छाया और कंडोम वितरित करने के साथ अंतरा इंजेक्शन और कॉपर-टी अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
 
    
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सीकरी पर आई सुमन (30) ने कहा कि उनके दो बच्चे हैं। वह अब और बच्चे नहीं चाहती हैं। कई बार सोचा कि अस्पताल जाकर परिवार नियोजन की कोई साधन की जानकारी लूँ। लेकिन दूरी की कारण नहीं जाती थी। अब घर के पास ही परिवार नियोजन की जानकारी मिल जाएंगी।

 पूनम (38) ने कहा कि आशा कार्यकर्ता द्वारा परिवार नियोजन की जानकारी दी गई, जिससे नि:शुल्क सुविधाएं मिलीं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*