जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बरहनी ब्लॉक में सवा लाख लोगों के बने हैं आभा कार्ड

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा कार्ड) बनाए जा रहे हैं। इसके तहत बरहनी ब्लॉक में लोगों के आभा कार्ड बनाए जा रहे हैं।
 



आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के जानिए फायदे

बनाए जाने हैं दो लाख लोगों के कार्ड

स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य पूरा करने में जुटा

चंदौली जिले में कंदवा क्षेत्र के बरहनी ब्लॉक में आभा कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के आभा कार्ड बन चुके हैं। आशा कार्यकर्ता विभाग की तरफ से घर-घर जाकर लोगों के आभा कार्ड बना रही हैं। इसके साथ लोगों को अपने स्तर पर एंड्रॉयड फोन के माध्यम से आभा कार्ड बनाने और डाउनलोड करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

आपको बता दें कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा कार्ड) बनाए जा रहे हैं। इसके तहत बरहनी ब्लॉक में लोगों के आभा कार्ड बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सवा लाख लोगों के आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं।

बताते चलें कि विभाग की तरफ से दो लाख लोगों के आभा कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की आशा कार्यकर्ता आभा कार्ड बनाने के अभियान में जुटी हुई हैं। आभा कार्ड बनने से मरीजों को उपचार के लिए हर जगह रिपोर्ट या पर्ची लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी इस कार्ड में उपलब्ध होगी। यह कार्ड बीमा कंपनियों से भी जुड़ा है। इससे बीमा का भी फायदा मिलेगा।

इस संबंध में बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक करीब सवा लाख लोगों के कार्ड बन चुके हैं। लोग आभा कार्ड अपने मोबाइल पर भी आसानी से बना सकते हैं। जिन लोगों के आभा कार्ड नहीं बने हैं, वे शीघ्र बनवा लें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*