जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को मंडल अध्यक्ष ने बनाया सक्रिय सदस्य

भारतीय जनता  के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में लगातार सदस्यों तथा मंडल अध्यक्षों द्वारा लोगों को सक्रिय सदस्यता दिलाने का कार्य जारी है।
 

अभिमन्यु सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता बने सदस्य

दिलीप सोनकर ने बनाया सक्रिय सदस्य

अन्य पदाधिकारी रहे साथ में मौजूद

चंदौली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं  सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को सक्रिय सदस्यता अभियान चलाकर पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया गया।

 बता दें कि भारतीय जनता  के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में लगातार सदस्यों तथा मंडल अध्यक्षों द्वारा लोगों को सक्रिय सदस्यता दिलाने का कार्य जारी है, जिसके अंतर्गत बुधवार को सदर ब्लॉक के बिसौरी गांव में चंदौली पश्चिम के मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनकर, महामंत्री राजू रतन, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष इंदल सिंह बाबा तथा पिंटू नेता एवं शरद तिवारी द्वारा सक्रिय सदस्य बने की प्रक्रिया को पूर्ण की गई।

भारतीय जनता  के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी इस काम में तेजी से जुटे हुए हैं, जिससे पूरे जिले में सक्रिय सदस्य बनाए जाने का सिलसिला जारी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*