जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रेडक्रॉस सोसाइटी का चुनाव सम्पन्न, र्निविरोध सभापति बने अजय कुमार सिंह

इस चुनाव में अधिकारी के रूप में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शाही सर व प्रदेश कोषाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह भी मौजूद थे। चुनाव सभी पदाधिकारी के उपस्थिति में र्निविरोध सम्पन्न हुआ।
 

चंदौली जिले में अजय कुमार सिंह बने अध्यक्ष

रेडक्रास सोसायटी का चुनाव संपन्न

सभी पदाधिकारी के उपस्थिति में र्निविरोध हुए चुनाव

चंदौली जिले में 24 जनवरी को जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अध्यक्षता में जिला रेडक्रास सोसायटी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न पदों पर निर्विरोध तरीके से चुनाव कर लिया गया और नए लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी।

बताते चलें कि इस चुनाव में अधिकारी के रूप में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शाही सर व प्रदेश कोषाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह भी मौजूद थे। चुनाव सभी पदाधिकारी के उपस्थिति में र्निविरोध सम्पन्न हुआ।

Ajay Kumar Singh

इस दौरान सभापति व अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार सिंह, उपसभापति के लिए महेंद्र कुमार सिंह का चुनाव हुआ। वहीं सचिव के लिए शिव कुमार यादव और कोषाध्यक्ष  के लिए आरके शर्मा को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही सदस्य के रूप में हरिशरण सिंह, संजय कुमार सिंह, सुरेश कुमार, तेज प्रताप, डॉ. संजय त्रिपाठी, स्वामी नाथ सिंह को नामित किया गया।

Ajay Kumar Singh

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*