जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बिछियां के बुद्ध विहार में मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध के प्रतिमा का हुआ अनावरण

अम्बेडकर बहुमुखी प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया  विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे।
 

 रामटहल बौद्ध ने किया बुद्ध प्रतिमा का अनावरण

भीमराव अंबेडकर के योगदान पर चर्चा

देश के कुशल राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में किया गया याद


चंदौली जिले अंबेडकर जयंती  के शुभ अवसर पर "बुद्ध विहार बिछियां" स्थित ग्राम सभा बिछियां कला में तथागत बुद्ध प्रतिमा का अनावरण रामटहल बौद्ध द्वारा शुक्रवार को किया गया। वहीं बाबा साहब की जयंती भी मनाई गई।

ambedakar 132th jayanti

इस दौरान रामटहल बौद्ध ने कहा कि बौद्ध दर्शन एवं बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा सम्राट अशोक महान का बौद्ध दर्शन में योगदान है। कहा कि  बाबा साहब अम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।  


अम्बेडकर बहुमुखी प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया  विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। व्यावसायिक जीवन के आरम्भिक भाग में ये अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता। 

ambedakar 132th jayanti

इसके बाद आम्बेडकर भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदू पंथ में व्याप्त कुरूतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकार सन 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था। सन 1990 में उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था। 14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस अम्बेडकर जयंती के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है।

 इस दौरान शिवपूजन मौर्य, नागेंद्र प्रताप सिंह मौर्य, हृदय नारायण मौर्य, दीपक मौर्य, जितेंद्र मौर्य, राजमोहन मौर्य, विनय मार्य, भंते करुणाधर, अयोध्या प्रसाद, प्रदुम्न मौर्य,  गंगा राम मौर्य इत्यादि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता गौरीशंकर व संचालन अरुण कुमार मौर्य ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*