जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आज पुलिस लाइन में मिली 4 पुलिसकर्मियों को विदाई, दिया गया पूरा सम्मान

सेवानिवृत हुए 4 पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर विदाई करते हुए उनके स्वस्थ रहने तथा लंबी आयु भी कामना की।
 

अपर पुलिस अधीक्षक ने दी विदाई समारोह में स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

चंदौली जिले के पुलिस लाइन स्थित सभागार में सेवानिवृत हुए 4 पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर विदाई करते हुए उनके स्वस्थ रहने तथा लंबी आयु भी कामना की।

बता दें कि आज 31 जनवरी 2024 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ उपहार, स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। उक्त कार्यक्रम में अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 Four Retire policemen

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण-
1. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रतिभान सिंह
2. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस धर्मदेव तिवारी
3. उपनिरीक्षक रेडियो कुमार राहुल सिंह
4. मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार राय (स्वैच्छिक)

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*