जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली में सुरेन्द्र यादव समेत 5 पुलिसकर्मी सम्मानित, संत कीनाराम मेले में भीड़ नियंत्रण में किया सराहनीय कार्

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव मेले में 10 से 12 सितंबर तक लाखों श्रद्धालुओं के बीच उत्कृष्ट यातायात और भीड़ नियंत्रण करने वाले 5 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को SP आकाश पटेल के निर्देशन में CO ट्रैफिक कृष्ण मुरारी शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव 10 से 12 सितंबर को आयोजित हुआ

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में यातायात व्यवस्था रही सुचारू

SP आकाश पटेल के निर्देशन में CO ट्रैफिक ने किया सम्मानित

इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव समेत 5 पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र

पुलिस की कार्यकुशलता और जनसेवा भावना को मिली प्रतिष्ठा

संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा कीनाराम जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विशाल मेले में उत्कृष्ट यातायात और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कि या गया।पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कृष्ण मुरारी शर्मा द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

traffic police

10 से 12 सितंबर तक लगा था विशाल मेला
संत शिरोमणि बाबा कीनाराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर दिनांक 10.09.2026 से 12.09.2026 तक विशाल मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं और आमजन ने भाग लिया। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से यातायात और भीड़ नियंत्रण एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन यातायात पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का परिचय देते हुए पूरी व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुचारू बनाए रखा। 

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया सराहनीय कार्य
अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित सजगता, तत्परता, धैर्य और कुशल प्रबंधन के परिणामस्वरूप मेले के दौरान यातायात का सुव्यवस्थित संचालन और श्रद्धालुओं की आवागमन व्यवस्था प्रभावी रूप से सुनिश्चित हो सकी।इस उत्कृष्ट योगदान से पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना को प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। पुलिस ने दिन-रात मेहनत कर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी।

इन 5 पुलिसकर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारी और कर्मचारीगण का विवरण इस प्रकार है -
सुरेन्द्र कुमार यादव - निरीक्षक यातायात
अंचित प्रसाद - उप-निरीक्षक यातायात
कन्हैया राय - उप-निरीक्षक यातायात
आनन्द कुमार - मुख्य आरक्षी यातायात
मोहित गुप्ता - आरक्षी यातायात

इन सभी ने मेले के दौरान अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और लगन से निभाई।

SP ने की सराहना

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि बाबा कीनाराम जन्मोत्सव जैसे बड़े आयोजनों में यातायात व्यवस्था संभालना आसान काम नहीं है। लाखों की भीड़ में व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस ने इस चुनौती को बखूबी संभाला और श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा दी। ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य पुलिसकर्मी भी प्रेरित होते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*