जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की परीक्षा शुरू, नकल विहीन परीक्षा पर जोर

बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज की स्थापना पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में हुई थी। इस कालेज में पहले वर्ष के छात्रों की कक्षाएं फाउंडेशन सेरेमनी के बाद शुरू की गई थीं।
 

2024-25 बैच के एमबीबीएस छात्रों की फाइनल परीक्षा का आगाज

एनाटॉमी परीक्षा में 64 छात्र और 36 छात्राएं शामिल

शत-प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया

चंदौली जिले के बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज में 2024-25 के पहले बैच के छात्रों की फाइनल परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन छात्रों ने एनाटॉमी का इम्तिहान दिया, जिसमें 64 छात्र और 36 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ सम्पन्न हुई।

आपको बता दें कि परीक्षा का संचालन प्राचार्य डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में हुआ, जबकि कंट्रोलर ऑफ एग्जाम्स डॉ. शैलेश ने परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी की। परीक्षा की शुचिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी रखी गई थी। इसके साथ ही कक्ष निरीक्षक भी परीक्षा के दौरान उपस्थित रहे।

बताते चलें कि बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज की स्थापना पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में हुई थी। इस कालेज में पहले वर्ष के छात्रों की कक्षाएं फाउंडेशन सेरेमनी के बाद शुरू की गई थीं। अत्याधुनिक सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण के बीच छात्रों ने अनुशासन के साथ पढ़ाई में मन लगाया। प्राचार्य डॉ. अमित सिंह ने बताया कि इस वर्ष कालेज में 83 छात्रों का दाखिला भी सफलतापूर्वक पूरा हुआ है।

कालेज प्रशासन का उद्देश्य छात्रों को अनुशासित ढंग से शिक्षा प्रदान करना और उन्हें भविष्य में कुशल डॉक्टर बनाना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाकर किसी भी अनुचित गतिविधि को रोकने का पूरा इंतजाम किया गया है।

प्रशासन और शिक्षकों ने छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने और भविष्य में सफल चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली। आने वाले दिनों में अन्य विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

इस तरह, बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज का पहला बैच परीक्षा में सफलतापूर्वक भाग लेकर कॉलेज की प्रतिष्ठा और शिक्षा की गुणवत्ता को प्रमाणित कर रहा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*