जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

बबुरी रोड पर फिर हुआ भीषण हादसा, पेड़ से टकराकर पलटा ऑटो, दादी और मासूम गंभीर

चंदौली के बबुरी रोड पर डिह बाबा मंदिर के पास परिजनों को दवा दिलाने ले जा रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में बुजुर्ग महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
 

बबुरी रोड डिह बाबा पास हादसा

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ऑटो

दादी और मासूम बच्चा गंभीर घायल

बबुरी रोड पर लगातार बढ़ रहे हादसे

खटारा वाहनों की जांच पर उठे सवाल

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित बबुरी रोड पर डिह बाबा मंदिर के पास एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। चुरमुली गांव निवासी अजय कुमार अपने परिजनों को दवा दिलाने के लिए ऑटो से चंदौली अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान डिह बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसके तीनों पहिए ऊपर की ओर हो गए।


दादी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल
दुर्घटना के वक्त ऑटो में दिव्यांग चालक अजय कुमार के साथ उनकी बहन, दादी और एक छोटा बच्चा मौजूद था। इस भीषण टक्कर में अजय कुमार की दादी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें परिजनों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे में मासूम बच्चे को भी गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

baburi-road-auto-accident-tree-collision-injured

प्रशासनिक सुस्ती और खटारा वाहनों पर गुस्सा
स्थानिय निवासियों का कहना है कि बबुरी रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं और हाल ही में ऑटो हादसों में दो लोगों की जान भी जा चुकी है। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़कों पर बिना फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस के खटारा ऑटो फर्राटा भर रहे हैं, जिन पर क्षमता से अधिक सवारियां भी बैठाई जाती हैं। ग्रामीणों ने आरटीओ और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अवैध वाहनों पर तुरंत सघन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*