पहली बारिश ने खोली पोल! बबुरी-चंदौली मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप, ठेकेदार की लापरवाही से राहगीर परेशान, देखें वीडियो
चंदौली के पड़या गांव के पास गड़ई नदी पर बन रहे पुल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बारिश होते ही बबुरी-चंदौली मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे छात्र, मरीज और व्यापारी बेहद परेशान हैं।
पुल निर्माण की लापरवाही उजागर
बबुरी-चंदौली मुख्य मार्ग हुआ ठप
वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था नहीं
बारिश के बाद मची अफरा-तफरी
प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग
चंदौली जिले के पड़या गांव के पास से एक बड़ी समस्या सामने आ रही है। यहाँ गड़ई नदी पर एक पुल का निर्माण काम चल रहा है, लेकिन पहली ही अच्छी बारिश ने इस काम की पोल खोलकर रख दी है। ठेकेदार की भारी लापरवाही और सही वैकल्पिक रास्ता (डायवर्जन) न बनाने की वजह से बबुरी-चंदौली मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है।
बबुरी-चंदौली मुख्य मार्ग हुआ ठप
— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) July 9, 2026
वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था नहीं
बारिश के बाद मची अफरा-तफरी@dmchandauli @cdochandauliup @mlarameshjaiswal pic.twitter.com/vqFBW2adA0
राहगीर और ग्रामीण हो रहे बेहाल
रास्ता ठप होने के कारण आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रोज स्कूल जाने वाले छात्र, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, गंभीर मरीज और स्थानीय व्यापारी इस रास्ते के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोगों को अब कई किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि मानसून को देखते हुए ठेकेदार और विभाग ने सुरक्षा या जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया था। इसी वजह से यह मुख्य मार्ग बाधित हुआ है। अब नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि वे तुरंत आकर मौके का मुआयना करें, रास्ते को जल्द चालू करवाएं और जिम्मेदार ठेकेदार पर सख्त एक्शन लें।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








