मैक्सवेल इंस्टीट्यूट में बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को मिला राष्ट्रसेवा का संदेश
चंदौली के जगदीश सराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट में आयोजित बजरंग दल अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। पूरी खबर पढ़ें...
जगदीश सराय के मैक्सवेल इंस्टीट्यूट में अभ्यास वर्ग संपन्न
डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने किया अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत
काशी प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों ने युवाओं को किया संबोधित
राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संस्कारों को अपनाने का दिया गया संदेश
समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने का लिया संकल्प
चंदौली जिले के जगदीश सराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित बजरंग दल अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हुआ। पूरा कार्यक्रम अनुशासित और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और अतिथियों ने हिस्सा लिया तथा युवाओं को राष्ट्र, समाज और सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।

डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने अतिथियों का किया स्वागत
समापन कार्यक्रम के दौरान मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संगठन मंत्री डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास वर्ग से युवाओं के व्यक्तित्व का निर्माण होता है और उनमें सामाजिक दायित्वों के प्रति सजगता बढ़ती है।

काशी प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में काशी प्रांत के बालोपासना प्रमुख देवानन्द चतुर्वेदी, गौ रक्षा प्रमुख आशुतोष सिंह, प्रांत मिलन प्रमुख तथा विश्व हिंदू परिषद चंदौली के जिला मंत्री शशी सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि युवा ही किसी देश की असली ताकत होते हैं, इसलिए उनके भीतर सही संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच का होना बेहद जरूरी है।

राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा का लिया गया संकल्प
अभ्यास वर्ग के दौरान युवाओं को राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि इस वर्ग का मकसद सिर्फ ट्रेनिंग देना नहीं है, बल्कि युवाओं को एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने समाज सेवा व जनहित के कार्यों में लगातार सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







