बरहनी विकास खंड में पंचायत अधिकारियों की कमी, 75 गांवों में मनमाने तरीके से हो रहे विकास कार्य

सिर्फ 6 अधिकारियों के भरोसे 75 ग्राम पंचायतों का विकास कार्य
दो नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की होनी है तैनाती
सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में होती है देरी
ग्रामीणों को खोजने पर भी नगीं मिलते हैं ग्राम पंचायतों के सचिव
चंदौली जिले के बरहनी विकास खंड में ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों की कमी है। इसके चलते विकास खंड के 75 ग्राम पंचायतों में विकास के काम प्रभावित हो रहे हैं। इन ग्राम पंचायतों में विकास व अन्य जरूरी काम तीन विकास और तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों के भरोसे कराए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों के भरोसे ही कराया जाता है। इस बीच बरहनी विकास खंड में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों की कमी के चलते विकास के काम प्रभावित हो रहे हैं।
बताते चलें कि बरहनी विकास खंड में कुल 75 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी तीन ग्राम विकास और इतने ही ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपी गई है. इससे पहले इसी विकास खंड में 18 ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी तैनात थे।
इस संबंध में बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय का कहना है कि पहले से ही ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों की कमी चली आ रही है। इनकी कमी से विकास के काम प्रभावित न हों, इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।शासनस्तर से दो नए ग्राम पंचायत अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिन्हें जल्दी ही गांव आवंटन कर दिए जाएंगे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*