जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जी का जंजाल बना है भारतमाला प्रोजेक्ट, 2 किमी तक वनवे हो गयी है पूरी सड़क

चंदौली जनपद में भारत माला परियोजना के तहत कराया जा रहा सड़क निर्माण का कार्य आमजन के लिए मुसीबत बन गया है।
 

आवागमन में वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी

मुसीबत बनी भारत माला परियोजना

लग रहा जाम

उड़ रहे धूल गुबार से आवागमन में परेशानी

चंदौली जनपद में भारत माला परियोजना के तहत कराया जा रहा सड़क निर्माण का कार्य आमजन के लिए मुसीबत बन गया है। निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों मसलन ट्रक, डंपर के बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण लोगों को आए दिन लग रहे जाम से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को विशुनपुरा से सोहदवार गांव तक लगभग दो किलोमीटर तक ट्रकों के पहिए थमने के कारण मार्ग वनवे हो गया। इससे आमजन को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। 


भारत माला परियोजना के तहत चंदौली से चकिया मार्ग पर विशुनपुरा गांव के समीप मार्ग के निर्माण में लगाई जा रही सामग्री को स्टोर करने के लिए गोदाम बनाया गया है। विडंबना कि परियोजना के सक्षम अधिकारियों की उदासीनता के कारण गिट्टी, बालू आदि से लदे ट्रक, डंपर के चालक वाहनों को बेतरतीब ढंग से मार्ग पर खड़ा कर दे रहे हैं। इससे सुबह हो या शाम मार्ग पूरी तरह जाम हो जा रहा है। वहीं लगभग एक किलोमीटर तक उड़ रहे धूल गुबार से भी लोगों को आवागमन में तो परेशानी झेलनी पड़ रही है। जाम के कारण दुर्घटना का भी बरावर भय बना रह रहा है।


 मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे वाहनों की लंबी कतार के कारण जाम लगने से आमजन को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जैसे-तैसे लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए विवश देखे गए।

                                                                                                                                                                                                 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*