जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भारतीय किसान संघ जिला मुख्यालय पर आज करेगा जोरदार प्रदर्शन, यह है उनकी मांग

 

चंदौली जिले में किसान आज जिला मुख्यालय पर अपना प्रदर्शन करने वाले हैं। किसान इस दौरान केंद्र सरकार और राज्य सरकार से अपनी मांगों को पूरा किए जाने के लिए प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे।

आपको बता दें कि इसके लिए भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने आठ सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मंगलवार को मुगलसराय तहसील इलाके के गोधना, महेवा, चन्दरखा, एकौनी, सिघीताली, रंगौली, भरछा, धुस खास, जलालपुर, बसरतिया, कोरी, सदलपुरा, सरेसर आदि गांवों में जनसंपर्क किया। किसान नेताओं ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल हों। कहा कि जब न्यूनतम समर्थन मूल्य को स्वीकार किया गया है तो मंडी का भाव उससे कम नहीं होना चाहिए, क्योंकि यदि मंडी का भाव कम होगा तो किसान को लागत का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पाएगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की जगह लागत के हिसाब से लाभकारी मूल्य देना पड़ेगा।  

  इन्हीं सभी मांगों को लेकर आठ सितंबर को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा। प्रधानमंत्री के नाम पत्रक जिला प्रशासन को सौंपेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र, जिला मंत्री मनोज सिंह, तेजू यादव, बृजेश बिद, संजय यादव, सुनील सिंह आदि शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*