जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में बिजली की समस्या का होगा तत्काल समाधान, यहां करें फोन

अमीनों की ड्यूटी पावर हाउसों पर लगा दी गई हैं। साथ ही साथ जिले में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए जिलाधिकारी के कार्यालय में शिकायत केंद्र खोला गया है
 

जिलाधिकारी कार्यालय में बना है शिकायत केन्द्र

जिलाधिकारी के यहां इन नंबरों पर की जा सकती है शिकायत

 तत्काल होगा समस्या का समाधान

प्रदेश भर में चल रही बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जनपद चंदौली में भी बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसको लेकर जिले में कई जगहों पर लेखपालों और अमीनों की ड्यूटी पावर हाउसों पर लगा दी गई हैं। साथ ही साथ जिले में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए जिलाधिकारी के कार्यालय में शिकायत केंद्र खोला गया है, जहां पर विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या पर शिकायत की जा सकती है।

 जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया है कि जिला प्रशासन पूरे जिले में सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर चुका है। इसके बाद भी अगर कहीं कोई शिकायत है, तो तत्काल जिलाधिकारी कार्यालय के 05412-262557, 05412-260149  नंबरों पर सूचित करें, ताकि तत्काल उसका समाधान किया जा सके। जनपद में हड़ताल का कोई भी असर नहीं दिखाई दे रहा है। 

सभी इलाकों में बिजली व्यवस्था बहाल रखने की कोशिश की जा रही है।

इसके पहले उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों की चल रही हड़ताल पर प्रदेश सरकार सख्त रवैया अपनाते हुए ऊर्जा मंत्री ने ऐलान किया था कि बिजली कर्मी अगर हड़ताल वापस नहीं लेते हैं तो उनके ऊपर एस्मा लगाया जाएगा। साथ ही हड़ताल पर जाने वाले संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने की भी तैयारी चल रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*