जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में खुला भाजपा का केन्द्रीय चुनाव कार्यालय, हमेशा की तरह फिर देर से पहुंचे सांसद प्रत्याशी

चंदौली जिला मुख्यालय पर सोमवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने अपना केंद्रीय चुनाव कार्यालय शुरू किया। चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने आए केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय हमेशा की तरह यहां भी देर से पहुंचे।
 

एक बार फिर से सरकार बनाने की अपील

सारे विरोधी दल मुद्दा विहीन

10 सालों से बह रही विकास धारा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी

 

चंदौली जिला मुख्यालय पर सोमवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने अपना केंद्रीय चुनाव कार्यालय शुरू किया। चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने आए केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय हमेशा की तरह यहां भी देर से पहुंचे। उसके बाद कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम बड़ी उपलब्धियां को गिनाते हुए एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की, ताकि 10 सालों से चले आ रहे विकास कार्य की धारा को आगे तेजी से बढ़ाया जा सके।

 इस मौके पर डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि विरोधी दलों के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। इसलिए विरोधी दल के प्रत्याशी अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। योगी-मोदी के नेतृत्व में जो भी विकास कार्य केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा कराए जा रहे हैं, वैसा काम आज तक देश में बनी कोई भी सरकार नहीं कर पाई है। एक ओर जहां विकास कार्यों की उपलब्धियां को देखकर जनता खुश है, वहीं एक बार फिर से सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।

bjp election office

 डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच ले जाना है और केंद्र तथा प्रदेश सरकार के द्वारा सबका साथ.. सबका विकास और सबका विश्वास जीतने का काम करना है। हम सबको एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगना है।

bjp election office

 इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह और हंसराज विश्वकर्मा, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और साधना सिंह,  विधायक सुशील सिंह, कैलाश खरवार, त्रिभुवन राम के साथ-साथ पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, राणा प्रताप सिंह के साथ पार्टी के तमाम नेता उपस्थित थे। जिसमें हरिवंश उपाध्याय, शिवराज सिंह, डॉक्टर के एन पांडेय, राजन सिंह, शशि शंकर सिंह, पूजा यादव, दिलीप सोनकर, सर्वेश कुशवाहा, जितेंद्र पांडेय समेत तमाम लोग मंच पर दिखाई दे रहे थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*