जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बौरी गांव से 12 फरवरी को होगा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से आगामी 12 फरवरी से भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी।
 

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से आगामी 12 फरवरी से भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही गांव-गांव की समस्याओं को भी संज्ञान में लिया जाएगा।


आपको बता दे कि नगर स्थित भाजपा किसान मोर्चा के कैंप कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा में जिले के पदाधिकारीयों की आठ सदस्यीय कमेटी का गठन कर लिया गया है। 


उन्होने कहा जनपद में नियामताबाद दक्षिणी मंडल के बौरी गांव से 12 फरवरी को ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ होगा। जिसमें 3 हजार लोग भाग लेंगे। कहा कि यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी किसान मजदूर चौपाल लगाकर दी जाएगी। यात्रा का शुभारंभ गौ हल ट्रैक्टर, व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन कर किया जाएगा। 12 फरवरी से राष्ट्रीय स्तर पर यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*