जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के साथ कई नेता

 

चंदौली जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल आगमन को लेकर हेलीपैड स्थल पर सैयद राजा विधायक भाजपा जिला अध्यक्ष व किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यों का किया। निरीक्षण रात तक पुणे कराने का दिया निर्देश।

बताते चलें कि कल जनपद के मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन होना है जिसको लेकर रात्रि में जोर शोर से काम चल रहा है जिसको देखने के लिए हेलीपैड स्थल पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह  किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह तथा सैयद राजा के विधायक सुशील सिंह द्वारा हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया और उनके द्वारा ही बताया गया कि 400 करोड़ के मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ जनपद को कुछ और महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मिलने वाली है जिसमें सैयद राजा महिला मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी किया जाना है।

इस दौरान सैयद राजा नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल बरहनी ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा भाजपा युवा मोर्चा अमित अग्रहरि डाली सैयद राजा मंडल अध्यक्ष संतोष संतोष सिंह बरहनी सेक्टर नंबर 3 के जिला पंचायत सदस्य भगवती तिवारी मृत्युंजय सिंह तथा आशीष सिंह मौजूद रहे

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*