पुलिस के सिपाही ने जरूरतमंद की मदद के लिए किया रक्तदान, पेश किया पुलिस का मानवीय चेहरा
रक्तदान एक महादान के समान
चंदौली पुलिस के सिपाही अमित कुमार ने किया रक्तदान
हर एक स्वस्थ व्यक्ति से रक्तदान की अपील
चंदौली जिले में तैनात कांस्टेबल अमित कुमार चौरसिया ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान कर उसे नया जीवन दिया है। रक्तदान के बाद सिपाही ने कहा कि रक्तदान कर हम कई लोगों का जीवन बचा सकते हैं। यह एक पुण्य कार्य है जिसमें हर कोई भागीदार बन सकता है। बिना किसी संकोच के रक्तदान कर इस नेक काम में योगदान दिया जा सकता है।
अमित कुमार का कहना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। उनके अनुसार हर व्यक्ति को मानवता के लिए जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्तदान से किसी व्यक्ति के प्राणों की रक्षा होती है। यह रक्तदाता के लिए सबसे बड़ी संतुष्टि की बात है।
समाज में एक गलत धारणा है कि रक्तदान से शरीर कमजोर हो जाता है। लेकिन यह सच नहीं है। रक्तदान करने के बाद व्यक्ति अपने सामान्य कार्य कर सकता है। आपने देखा होगा कि हर साल कई लोग समय पर रक्त न मिलने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। इसका मुख्य कारण रक्तदाताओं की कम संख्या है। जागरूकता की कमी के कारण लोग रक्तदान के लिए आगे नहीं आते।
समय समय पर रक्तदान करके हम कई लोगों का जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान करना एक पुण्य कार्य है, जिसमें हर कोई भागीदार बन सकता है। रक्तदान बिना किसी संकोच के किसी समय किया जा सकता है। हर किसी को इस नेक काम में योगदान देना चाहिए।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







