जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली के शिक्षकों को अब मिलेगा मुफ्त इलाज: कलेक्ट्रेट में बंटे मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड

चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के राज्यव्यापी शुभारंभ का सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट व वरिष्ठ शिक्षकों को मंच से सांकेतिक रूप से कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।

 
 

कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण का आयोजन

शिक्षकों को बंटे कैशलेस हेल्थ कार्ड

सूचिबद्ध अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री जी के संबोधन को लाइव सुना

शिक्षकों और आश्रितों को मिलेगी सुविधा

चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के राज्यव्यापी शुभारंभ का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा से जोड़ा गया है। सभागार में मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षक प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को लाइव स्क्रीन पर सुना।

cashless-medical-scheme-launched-for-teachers

शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस हेल्थ कार्ड
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीडीडीयू नगर के विधायक रमेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष व जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई उपस्थित रहे। राज्य स्तर पर औपचारिक वर्चुअल शुभारंभ के बाद जनपद स्तर पर अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट और वरिष्ठ शिक्षकों को मंच से सांकेतिक रूप से कैशलेस हेल्थ कार्ड और ई-कार्ड का वितरण किया गया। कार्ड मिलते ही शिक्षकों में काफी खुशी देखी गई।

cashless-medical-scheme-launched-for-teachers

शिक्षकों के योगदान का सम्मान: विधायक
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के गरिमामय जीवन और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह योजना भावी पीढ़ियों के निर्माण में शिक्षकों के योगदान का सच्चा सम्मान है। उन्होंने कहा कि अब गंभीर बीमारियों के इलाज के समय किसी भी शिक्षक को आर्थिक तंगी या संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पारदर्शी और बाधारहित चिकित्सा सुविधा: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अपने संबोधन में बताया कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और बाधारहित चिकित्सा सुविधा देना है। शिक्षा विभाग के माध्यम से जिले के सभी परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के शत-प्रतिशत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को जल्द से जल्द इस योजना का कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

cashless-medical-scheme-launched-for-teachers

अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज: सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने कहा कि इस योजना से शिक्षकों का मनोबल और कार्यक्षमता दोनों बढ़ेगी। अब जिले के सभी सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) सरकारी और निजी अस्पतालों में शिक्षकों का मुफ्त इलाज संभव हो सकेगा। इस विशेष अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार समेत भारी संख्या में शिक्षक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*