जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

CDO आर. जगत साईं ने बरहनी व सकलडीहा BDO की परखी कार्यशैली, दोनों ब्लॉक का किया निरीक्षण, योजनाओं पर दिया अपना फीडबैक

चंदौली जिले में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने आज बरहनी एवं सकलडीहा विकास खंड का निरीक्षण किया।
 

मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न पटलों का किया अवलोकन

कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की जांच की गई

सभी कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

चंदौली जिले में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने आज बरहनी एवं सकलडीहा विकास खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में संचालित विभिन्न पटलों का अवलोकन किया तथा कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली।

आपको बता दें कि मुख्य विकास अधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण, योजनाओं की प्रगति एवं पारदर्शिता की स्थिति का निरीक्षण करते हुए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं।

 Cdo chandauli inspection

बताते चलें कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि, पंचायत राज एवं महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की भी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

 Cdo chandauli inspection

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए एवं किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*