जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

Census 2027 Training: जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जनगणना 2027 द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का शुभारंभ, बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

चंदौली में भारत की जनगणना 2027 द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज का किया औचक भ्रमण, 28 अक्टूबर तक चलेगा प्रथम बैच।

 
 

 जनगणना 2027 द्वितीय चरण प्रशिक्षण

 जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

 सैयदराजा में औचक भ्रमण किया

 28 अक्टूबर तक चलेगा प्रशिक्षण

 प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण

भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या की गणना (PE) को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद चंदौली की सभी तहसीलों में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यशाला के माध्यम से मैदानी स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को तैयार किया जा रहा है।

census-2027-training-dm-chandra-mohan-garg-inspection

डीएम खुद मैदान में उतरे, सैयदराजा में किया औचक भ्रमण

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का जायजा लेने स्वयं जिलाधिकारी मैदान में उतरे। उन्होंने सदर तहसील के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज का औचक भ्रमण किया और प्रशिक्षण सत्र का हिस्सा बनकर उपस्थित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं नीति-निर्धारक कार्य है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार की नीतियां बनती हैं, इसलिए हर आंकड़ा सही होना चाहिए। सभी प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके। जिलाधिकारी की मंशा के अनुरूप पूरे जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सक्रिय रही और सभी तहसीलों में प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग की गई।

census-2027-training-dm-chandra-mohan-garg-inspection

चकिया में एडीएम ने किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी (न्यायायिक) रतन वर्मा ने चकिया प्रशिक्षण केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित उपजिलाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में प्रशिक्षण सत्र सुचारू रूप से संचालित कराया गया।

census-2027-training-dm-chandra-mohan-garg-inspection

28 अक्टूबर तक चलेगा प्रथम बैच का प्रशिक्षण

प्रगणकों और सुपरवाइजरों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान कर्मियों को तकनीकी जानकारी, डेटा संकलन की सही विधि और समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के टिप्स दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षकों द्वारा बताया जा रहा है कि कैसे घर-घर जाकर जनगणना करनी है, मोबाइल ऐप पर डेटा कैसे भरना है और किसी भी तरह की गलती से कैसे बचना है।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत सटीक और निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*