जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लड़कों की लड़ाई में चाकूबाजी, हमलावर को गिरफ्तार करने का दावा

 इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि भाजपा के बरहनी मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के पुत्र उज्जवल सिंह को कुछ लोग मारने के लिए आए थे। उसी दौरान रोहित को चाकू मार मार दिए।
 

भाजपा नेता के लड़के को मारने आए थे बदमाश

लड़ाई में रोहित हुआ घायल

निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

कंदवा पुलिस के थानेदार का नहीं लगता है फोन

 सीओ साहब बोले- जरूर होगी कार्रवाई

चंदौली जिले के कन्दवा थाना क्षेत्र के चिरईगांव में लड़कों के बीच हुए झगड़े में चाकूबाजी होने से शनिवार को एक लड़का घायल हो गया, जिसका इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर मामले की जांच में जुटी हुयी है। लेकिन मामले में अभी तक कोई एफआईआर नहीं दर्ज हुयी है।

 बताया जा रहा है कि कन्दवा थाना क्षेत्र के चिरईगांव में  किसी बात के विवाद को लेकर लड़कों और दो पक्षों में कहासुनी चल रही थी और इसी बीच एक पक्ष के लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान रोहित सिंह पुत्र लव कुश निवासी ग्राम चिरईगांव को इसी गांव के लड़कों द्वारा चाकू मार दिया गया। जिसमें वह घायल हो गया है। वहीं इसकी सूचना मिलने पर आसपास के लोगों तथा परिजनों द्वारा  घायल लड़के को सैयदराजा के त्रिमूर्ति हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

 इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि भाजपा के बरहनी मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के पुत्र उज्जवल सिंह को कुछ लोग मारने के लिए आए थे। उसी दौरान रोहित को चाकू मार मार दिए। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है और दोनों पक्षों को थाने लाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

लेकिन आपको बता दें कि इस मामले में अभी तक एफआईआर लिखकर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, क्योंकि पुलिस का कहना है कि उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। इसीलिए एफआईआर नहीं दर्ज की जा रही है। फिलहाल जांच पड़ताल के नाम पर टालमटोल करने और मामले में सुलह समझौता कराने की कार्रवाई जारी है। ऐसी चर्चा है कि दो बिरादरी के लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुयी थी, जिससे बात बढ़ते बढ़ते चाकूबाजी तक जा पहुंची।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*