जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एक क्लिक में पाएं साल भर की बड़ी घटनाओं का पूरा अपडेट, जानिए कौन जीता-कौन हारा और किन लोगों का हुआ निधन

जिले में वर्ष 2024 की शुरूआत में जिले में राजनीतिक सरगर्मी छाई रही। मार्च में हुए लोकसभा चुनाव में लगातार दो बार भाजपा सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को हार का मुंह देखना पड़ा और वह हैट्रिक बनाने से चूक गए।
 

एक नजर में साल 2024 का पूरा अपडेट

जिले की चार शख्सियतों का हुआ निधन

हैट्रिक बनाने से चूके डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय 

चंदौली जिले में वर्ष 2024 की शुरूआत में जिले में राजनीतिक सरगर्मी छाई रही। मार्च में हुए लोकसभा चुनाव में लगातार दो बार भाजपा सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को हार का मुंह देखना पड़ा और वह हैट्रिक बनाने से चूक गए। वहीं जिले के कई नेताओं का भाग्य चमका तो वह देश की संसद व नगर पंचायत में पहुंच गए।


वहीं वीरेंद्र सिंह ने अप्रत्याशित रूप से जीत हासिल कर 10 साल के बाद सपा को फिर से इस सीट पर काबिज कर दिया। हालांकि सैयदराजा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा ने दोबारा जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा। दूसरी ओर, जिले की चार शख्सियतों का निधन होने से समाज के कई क्षेत्रों में सूनापन भी आया। यह साल कुछ दुखद घटनाओं के साथ भी बीता। जिले की चार बड़ी शख्सियत का निधन 2024 में हुआ। 


आरएसएस और विहिप के पदाधिकारी रहे चंद्रमोहन शर्मा का देहांत 17 दिसंबर 2024 की हो गया। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी चंद्रमोहन शर्मा मुगलसराय के कैलाशपुरी में रहते थे। कुछ वर्षों तक आरएसएस में सक्रिय रहने के चाद वह विश्व हिंदू परिषद से जुड़ गए। वर्ष 2002 से 2007 तक यह विहिप के जिलाध्यक्ष रहे। अयोध्या में राम मंदिर के लिए कार सेवा में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


जिले के मूल निवासी और झांसी में एडीएम (नमामि गंगे) के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह का 20 सितंबर को निधन हो गया था। हार्ट अटैक आने पर लखनऊ के अस्पताल में उनकी एंजियोग्राफी की गई थी और स्टंट डाला गया था। इसके बाद रूटीन चेकअप के दौरान दोबारा दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।


सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह की सड़क हादसे में 17 सितंबर को मौत हो गई थी। चंदौली के अटल सेतु पर वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।


चहनिया के नादी निधौरा निवासी बोएचयू कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष और समाजसेवी लल्लन सिंह का 14 दिसंबर 2024 वाराणसी में निधन हो गया था। लल्लन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के काफी करीबी थे।

एक छोटे से रिएक्शन से हार गए पांडेय जी


वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में 10 साल से भाजपा के सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रहे डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 21565 5 मतों से पराजय मिली। वाराणसी निवासी सपा नेता वीरेंद्र सिंह चंदौली के नए सांसद बने। जिससे वह हैट्रिक बनाने से चूक गए।

 वहीं, मुगलसराय से विधायक रह चुकीं साधना सिंह राज्यसभा सांसद चुनी गई। इसके बाद सैयदराजा नगर पंचायत की भाजपा समर्थित चेयरमैन रीता देवी (42) का 30 जून को निधन हो गया था। इसके बाद दिसंबर में उपचुनाव कराया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी आभा जायसवाल ने जीत हासिल की।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*