जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बिछिया कला के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, एक की मौत, दो गंभीर घायल

चंदौली के बिछिया कला के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रक से पास लेते समय तेज रफ्तार बाइक टकराई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक (बृजेश कुमार) की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए।
 

चंदौली नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

ट्रक से पास लेते वक्त टकराई तेज रफ्तार बाइक

देव दिवाली देखकर लौट रहे एक युवक की मौत, दो घायल

चंदौली जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, देव दिवाली मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों के जीवन में मातम भर दिया। यह दुर्घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिछिया कला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर हुई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और पास लेने की जल्दबाजी थी।

ओवरटेकिंग बनी काल

तीनों युवक- बृजेश कुमार (23), रवि कुमार (21) और अजय (22) वाराणसी से देव दिवाली देखकर अपनी बाइक से मुगलसराय से चंदौली की ओर लौट रहे थे। बिछिया कला गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक ने एक ट्रक से पास लेने की कोशिश की। इसी प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार बृजेश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घायलों का इलाज जारी

इस भीषण हादसे में रवि कुमार और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। रवि कुमार का इलाज चंदौली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध में सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*