जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

आलोक इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए छात्रों ने दिया बाल संरक्षण का संदेश, कहा- बचपन बचाओ, कानून भी जानो

चंदौली के आलोक इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर प्रभात फेरी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने पेंटिंग्स और नारों के जरिए सामाजिक जागरूकता व बाल अधिकारों का संदेश दिया।
 

चंदौली आलोक इंटर कॉलेज जयंती कार्यक्रम

डायरेक्टर डॉ. आजाद बहादुर ने निकाली प्रभात फेरी

बापू और शास्त्री जी को दी पुष्पांजलि

'बचपन बचाओ कानून जानो' चित्रकला प्रतियोगिता

बाल अधिकारों और संरक्षण पर दिया संदेश

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चंदौली नगर स्थित आलोक इंटर कॉलेज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मकता का एक अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

डॉ. आजाद बहादुर ने प्रभात फेरी को दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आजाद बहादुर ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। यह प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर कचहरी अंडरपास होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारों और तख्तियों के माध्यम से लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

chandauli alok inter college news today, gandhi shastri jayanti celebration chandauli, save childhood drawing contest chandauli, dr azad bahadur chandauli alok college, dr anand bahadur gupta chandauli news,

महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. आनंद बहादुर गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गांधी जी के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने और शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से सीख लेने का संदेश दिया।

'बचपन बचाओ, कानून जानो' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता
इसके बाद कक्षा 6 से आगे के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “Save Childhood, Know Your Law, Protect Your Future” (बचपन बचाओ, कानून को जानो और अपने भविष्य को संरक्षित करो) रखा गया था। छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से बाल अधिकारों, बाल संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की अवधारणा को पेंटिंग्स में बेहद प्रभावी ढंग से उकेरा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*