चंदौली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की बंपर भर्ती, कुल 210 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
बाल विकास परियोजना चंदौली ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 84 और सहायिका के 126 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो पूरी डिटेल्स यहाँ देखें...
चंदौली में आंगनबाड़ी की बंपर वैकेंसी
कार्यकत्री के 84 पदों पर भर्ती
सहायिका के 126 पद हैं खाली
विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद विज्ञप्ति जारी
चंदौली जिले में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। बाल विकास परियोजना के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के खाली पड़े पदों को भरने के लिए हरी झंडी मिल गई है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कुल 210 पदों पर होगी बंपर बहाली
विज्ञप्ति के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 210 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल 84 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 126 पद शामिल हैं। यह पूरी भर्ती मानदेय के आधार पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के जरिए की जा रही है, जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार का सीधा मौका मिलेगा।
जानिए किस ब्लॉक में कितनी हैं सीटें?
पदों के विवरण की बात करें तो कार्यकत्री के लिए सकलडीहा में 21, चकिया में 17, नौगढ़ में 5, सदर में 3, बरहनी में 6, शाहबगंज में 2, चहनियां में 7, धानापुर में 10, नियामताबाद में 10 और नगर क्षेत्र में 3 पद खाली हैं। वहीं सहायिका के लिए सकलडीहा में सबसे ज्यादा 32, बरहनी में 25 और चकिया में 20 पदों समेत अन्य ब्लॉकों में भी सीटें तय की गई हैं।
यहाँ करना होगा ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति पाने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट [http://upanganwadibharti.in](http://upanganwadibharti.in) पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकती हैं। सीटों का पूरा आरक्षणवार और परियोजनावार विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








