चंदौली में ARTO सिपाही लेता था ट्रकों से 5 हजार की 'इंट्री', वसूली के चक्कर में पुलिस ने भेजा जेल
चंदौली में ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली करना ARTO विभाग के एक सिपाही को महंगा पड़ गया। सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ARTO सिपाही अवैध वसूली में गिरफ्तार
ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई
सदर पुलिस ने सिपाही को भेजा जेल
चंदौली ARTO विभाग में हड़कंप
अवैध वसूली के खिलाफ सख्त एक्शन
चंदौली जिले में गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी ट्रांसपोर्टर सुनील कुमार यादव ने चंदौली के ARTO विभाग में तैनात सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके TSY ट्रांसपोर्ट के तहत करीब 20 ट्रक विभिन्न जिलों से गिट्टी लाकर परिवहन का कार्य करते हैं।

आरोप है कि 19/20 फरवरी 2026 की रात चंदौली–मिर्जापुर बॉर्डर बरईपुर के पास उनकी ट्रक (UP61AT9057) को सिपाही ने जबरन रोककर चंदौली जिले में लाया और चालान कर वाहन सीज कर दिया। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि सिपाही ने प्रति ट्रक हर महीने 5000 रुपये “इंट्री फीस” देने का दबाव बनाया।

पीड़ित के अनुसार पहले भी करीब 90 हजार रुपये ऑनलाइन व कुछ नकद राशि इंट्री के नाम पर दी जा चुकी है। ट्रांसपोर्टर ने मामले की जांच कर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इसी के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।

इस संबंध में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साकक्ष के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सिपाही को जेल भेज दिया गया है। जब किसकी जांच सीओ सदर करेंगे। जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई भी होगी।
इस संबंध में एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि संबंधित ट्रांसपोर्टर के पास 20 से अधिक वाहन हैं, जो अक्सर ओवरलोड होकर जिले से गुजरते हैं। चेकिंग के दौरान गाड़ियां रोकने पर चालक कई बार दूसरे जनपद की ओर भागने लगते हैं। उन्होंने कहा कि नियम उल्लंघन मिलने पर एक ट्रक को सीज किया गया था। एआरटीओ के अनुसार ट्रांसपोर्टर ने वाहन छोड़ने का दबाव बनाते हुए झूठे आरोप में फंसाने की धमकी भी दी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








