DM साहब का दिखा असर, रातभर अभियान चलाकर ARTO राम सिंह ने 40 वाहन काटा चालान

एआरटीओ के अभियान में हुयी 18 लाख की राजस्व वसूली
चेकिंग से वाहन स्वामियों में मचा रहा हड़कंप
जानिए आगे क्या है एआरटीओ का प्लान
चंदौली जिले में ओवरलोडिंग करने वाले वाहन के खिलाफ एआरटीओ राम सिंह ने सघन अभियान शुरू कर दिया। बुधवार रात से बृहस्पतिवार की दोपहर तक 40 वाहन का चालान तथा 17 गाड़ियों को सीज करने के साथ ही साथ 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वही इस अभियान से वाहन मालिकों में हलचल मची हुई है।

आपको बता दें कि एआरटीओ राम सिंह द्वारा सबसे पहले तो परिवहन विभाग के दुरुस्त करने के साथ ही साथ सड़क पर ओवरलोड वाहन, परमिट फेल, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जांच के खिलाफ अभियान शुरू किया। वही बुधवार रात से बृहस्पतिवार की दोपहर तक 40 वाहन का चालान तथा 17 गाड़ियों को सीज करने के साथ ही साथ 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वही इस अभियान से वाहन मालिकों में हलचल मची हुई है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूणे के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू किया। एआरटीओ रामसिंह ने नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें उन्होंने 40 वाहनों का चालान किया जबकि 17 ओवरलोड वाहन को सीज किया। जिनसे 18 लाख रुपए की वसूली की गई।
इस संबंध में एआरटीओ रामसिंह ने बताया कि जांच के दौरान कुछ वाहनों के परमिट फेल थे। जबकि कुछ वाहनों के हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट नहीं थे। वही ओवरलोड वाहन भी जांच जे दौरान पकड़े गए। बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके लिए विभागीय टीम लगातार हाइवे सहित अन्य मार्गों पर जांच पड़ताल करती रहेगी। साथ ही उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वसूली में वृध्दि की अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*