जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: चंदौली में बिना नंबर प्लेट के 75 ट्रक चालान, 12 सीज

चंदौली में एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने अवैध खनन और बिना नंबर प्लेट वाले 75 ट्रकों का चालान किया और 12 को सीज किया। परिवहन विभाग ने ट्रक चालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है। यह अभियान राजस्व चोरी और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जारी रहेगा।

 

अवैध खनन और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई

अवैध खनन सामग्री लदे ट्रकों पर परिवहन विभाग की सख्ती

बिना नंबर प्लेट के 75 ट्रक चालान, 12 ट्रक जब्त

चंदौली जिले में परिवहन नियमों के उल्लंघन और अवैध खनन की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कुल 75 ट्रकों का चालान किया गया है, जबकि 12 ट्रकों को जब्त कर थाना कोतवाली में बंद कर दिया गया।

राजस्व चोरी और सड़क सुरक्षा को खतरा

एआरटीओ डॉ. गौतम ने बताया कि कई ट्रक बिना नंबर प्लेट के अवैध रूप से रात के समय बिहार बॉर्डर से होकर जिले में प्रवेश कर रहे थे और अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे। जांच के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश ट्रकों पर नंबर प्लेट को जानबूझकर छिपाया गया था, जबकि कुछ पर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट) तक नहीं लगी थी, जो परिवहन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों से न केवल राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ रहा है।

निलंबन और नियमित चेकिंग की चेतावनी

एआरटीओ ने चेतावनी दी है कि ऐसे वाहनों के परमिट और चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। उन्होंने परिवहनकर्ताओं से सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। परिवहन विभाग की टीमें जिले भर में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर इस तरह के अवैध परिवहन और खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखेंगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*