जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

भारत माला परियोजना में ओवरलोडिंग: गोपनीय कोड और जाति-विशेष के ठप्पे वाले ट्रकों पर हाथ डालने से कतरा रहे अधिकारी

चंदौली में भारत माला परियोजना के तहत राख परिवहन की आड़ में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग हो रही है। बिचौलियों और जिम्मेदारों के गठजोड़ से सड़कों पर नियम तोड़े जा रहे हैं।   

 
 

राख ढुलाई की आड़ में ओवरलोडिंग   

भारत माला परियोजना में चल रही मनमानी   

200 से अधिक डंपरों की आवाजाही   

गोपनीय कोड और जाति लिखे डंपर   

शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई  

 चंदौली जिले में सड़कों पर नियमों का पालन कराने वाले जिम्मेदार विभागों की लापरवाही से ओवरलोड वाहनों का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। भारत माला परियोजना के तहत मिर्जापुर स्थित विद्युत प्लांट से राख का परिवहन करने वाले 200 से अधिक डंपर रोजाना सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आरोप है कि उपखनिजों और राख की ढुलाई की आड़ में क्षमता से काफी अधिक माल लादकर वाहनों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है, जिससे सड़कों को नुकसान पहुंचने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं विभागीय अफसर सेटिंग के चलते आंख बंद किए हुए हैं। 

chandauli ash transport overloading news, bharat mala project overloading dumpers, chandauli transport department action issue,

बिचौलियों और जिम्मेदार अफसरों के बीच गठजोड़ की संभावना
सप्लाई चेन में बड़े पैमाने पर मनमानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ बिचौलिये वाहन संचालकों और विभागीय जिम्मेदारों के बीच तालमेल बनाकर रखते हैं। इसी सांठगांठ के चलते ओवरलोड डंपर बेधड़क निकलते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार शिकायत करने के बाद भी इस मनमानी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि भारत माला परियोजना में ओवरलोडिंग का खेल पहले से जारी है। यहां चलने वाली गाड़ियों के कुछ गोपनीय कोड हैं और उन रक जाति-विशेष के ठप्पे लगे होते हैं, जिससे जिले के जिम्मेदार अफसर ऐसे ट्रकों पर हाथ डालने से बचते रहे हैं। 

एआरटीओ अपनी ओर से दे रहे हैं सफाई
इस पूरे मामले पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) डॉ. सर्वेश गौतम ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने ओवरलोडिंग के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राख का वजन अन्य खनिजों की तुलना में काफी कम होता है। चूंकि यह डंपर में ऊपर तक भरा रहता है, इसलिए लोगों को देखने में ऐसा लगता है कि वाहन ओवरलोड है। फिलहाल विभागीय सफाई के बावजूद सड़कों पर दौड़ते इन डंपरों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*