जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा : ड्यूटी से लौट रहे 21 वर्षीय निर्भय पाण्डेय की जान गई, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

 चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार निर्भय कुमार पाण्डेय  की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
 अज्ञात वाहन की टक्कर से निर्भय कुमार पाण्डेय की मौत
 ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
 बिजली विभाग का मीटर लगाने वाले युवक की दुर्घटना
 रनिया गांव निवासी की सड़क हादसे में मृत्यु

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान सैयदराजा थाना क्षेत्र के रनिया गांव निवासी 21 वर्षीय निर्भय कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है।

निर्भय बिजली विभाग के लिए मीटर लगाने का काम करते थे। गुरुवार को वे ड्यूटी के सिलसिले में मुगलसराय आए हुए थे। शाम को मीटर लगाने का काम पूरा कर वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, झांसी गांव के पास नेशनल हाईवे पर अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे निर्भय की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Road Accident, Hit And Run, Chandauli Police
हादसे के बाद शव के पास इकट्ठा भीड़

 घर में मचा कोहराम: परिजनों का बुरा हाल
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। निर्भय अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही रनिया गांव स्थित उनके घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अचानक हुई इस क्षति से मातम पसर गया है।

Road Accident, Hit And Run, Chandauli Police
हादसे के बाद मृतक को ले जाने आई एंबुलेंस

पुलिस की जांच जारी: सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगा लिया जाएगा।

 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*