जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ऑनलाइन ठगी साइबर गिरोह का पर्दाफाश करने वालों का सम्मान, टीम को SP ने दिया प्रशस्ति पत्र

चंदौली की साइबर थाना टीम ने फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 बदमाशों को दबोच लिया है। इस बड़ी कामयाबी पर एसपी ने पूरी टीम को सम्मानित किया।
 

अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश

कुल 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

1.42 करोड़ की रकम फ्रीज

एसपी ने किया पुलिस टीम को सम्मानित

फर्जी डाक्यूमेंट्स और कंप्यूटर बरामद

 

चंदौली जिले के साइबर थाने की पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर देश भर में लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संगठित नेटवर्क के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज था, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी और वित्तीय जांच की मदद से इस पूरे गिरोह के स्रोतों का पता लगाया।

जांच में खुली पोल, 5 शातिर ठग गिरफ्तार
पुलिस टीम ने बैंक खातों की गहन जांच की और पाया कि इस गिरोह के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में पहले से ही 15 शिकायतें और 2 एफआईआर दर्ज थीं। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए इस गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से भारी मात्रा में कंप्यूटर उपकरण, मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज, फर्जी आईडी कार्ड और कई अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए थे।

chandauli news cyber crime case, chandauli khabar fraud gang busted, chandauli samachar police team honored, cyber thana chandauli latest updates, online financial fraud chandauli news
पुलिसकर्मियों का हौसला बढाते एसपी आकाश पटेल

पीड़ितों के 1.42 करोड़ रुपये कराए फ्रीज
साइबर टीम की इस मुस्तैदी का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में मौजूद करीब 1.42 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि को तुरंत होल्ड (फ्रीज) करा दिया था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों की गाढ़ी कमाई सुरक्षित हो सकी थी।

शानदार काम के लिए कप्तान ने थपथपाई पीठ
इस बेहतरीन और सराहनीय कार्य के लिए चंदौली के पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा दिनांक 24 जून 2026 को साइबर थाना टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में साइबर थाना निरीक्षक हरिनारायन पटेल, साइबर सेल के उपनिरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग, उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्‍ला, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार सिंह, पवन कुमार यादव, आरक्षी अनिल कुमार प्रजापति, मो. नौशाद, मनोज चौहान और चालक रामाशीष यादव शामिल रहे। एसपी ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*