चंदौली के स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाएंगे 4 स्पेशल एजुकेटर्स, DIOS ने जारी किया है ये आदेश
चंदौली में दिव्यांग छात्र-छात्राओं की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पेशल एजुकेटर्स की तैनाती का आदेश जारी किया है। जानिए किन शिक्षकों को किन स्कूलों और ब्लॉकों की मिली जिम्मेदारी!
चंदौली में स्पेशल एजुकेटर्स की तैनाती
दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई में होगा सुधार
6 माह या नई निविदा तक विस्तार
4 शिक्षकों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
चंदौली जिले में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक, वाराणसी मंडल के निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) चंदौली ने स्पेशल एजुकेटर्स के कार्यकाल विस्तार और कार्य आवंटन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

सेवा शर्तों के तहत 6 माह का मिला विस्तार
जारी आदेश के मुताबिक, सेवा प्रदाता एजेंसी 'रूद्र काशी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' के साथ हुए पूर्व अनुबंध को 6 माह अथवा नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक (जो भी पहले हो) के लिए विस्तारित किया गया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में पूर्व में चयनित स्पेशल एजुकेटर्स ही आई.ई.डी.एस.एस. (IEDSS) योजना के तहत अपनी सेवाएं पूर्व शर्तों के अनुरूप देंगे।
इन स्पेशल एजुकेटर्स को मिली जिम्मेदारी
आदेश के तहत पूर्व चयनित 4 स्पेशल एजुकेटर्स को विद्यालय और विकास खंड आवंटित किए गए हैं:
श्री दुर्जन राम पाल (VI ART): नगर पालिका इ०का० पडीडीयू नगर (नियामताबाद नगर क्षेत्र व चहनिया विकास खंड)
श्री संजय कुमार पटेल (HI ART): महेन्द्र टेक्निकल इ०का० चंदौली (चंदौली, सकलडीहा व धानापुर विकास खंड)
श्री शिव प्रताप सिंह (HI ART): किसान इण्टर कालेज बरहनी (बरहनी विकास खंड)
श्री जगदीश यादव (HI SCIENCE): आ०ना०रा०इ०का० चकिया (चकिया, नौगढ़ व शहाबगंज विकास खंड)
आवंटित ब्लॉकों में संभालेंगे व्यवस्थाएं
ये सभी स्पेशल एजुकेटर्स अपने आवंटित मूल विद्यालय के साथ-साथ संबंधित विकास खंडों के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के पठन-पाठन और समावेशी शिक्षा (समेकित शिक्षा) से जुड़े कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करेंगे। DIOS कार्यालय ने निर्देश दिया है कि शासन द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







