जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अवैध वसूली मामले में कार्रवाई के बाद व्यापारियों ने डीएम चंद्रमोहन गर्ग का किया सम्मान

चंदौली में खाद्य विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली की जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई हुई। इसके बाद व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को अंगवस्त्र व गीता भेंट कर सम्मानित किया।

 
 

अवैध वसूली पर प्रशासनिक कार्रवाई


दो कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित


व्यापार मंडल ने जताया आभार


डीएम को गीता भेंट सम्मान


जांच में साक्ष्यों की पुष्टि

चंदौली जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग से जुड़े कथित अवैध वसूली प्रकरण में प्रशासनिक जांच के बाद कार्रवाई होने पर व्यापारियों ने जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग का सम्मान किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

व्यापारियों ने रखीथी शिकायत
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया था कि खाद्य औषधि विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार गौड़ और सुपरवाइजर गण्डपति पाठक द्वारा सैंपलिंग और माल सीज करने का भय दिखाकर व्यापारियों से अवैध धन उगाही की जा रही थी। चकिया के एक व्यापारी से भी कथित रूप से धन लेने की शिकायत की गई थी।

जांच में मिले साक्ष्य, दो कर्मचारी निलंबित
जिलाध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिनमें संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

अंगवस्त्र और गीता भेंट कर किया सम्मान
कार्रवाई से संतुष्ट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा गीता की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन की निष्पक्ष कार्रवाई से व्यापारिक समुदाय का विश्वास मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रशासन इसी प्रकार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करता रहेगा, जिससे जिले का व्यापारिक माहौल सकारात्मक बना रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*