जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

टेल तक पानी पहुंचाने के लिए DM साहब ने फिर से दी बंदरघुड़की, रोस्टर बनाकर टेल तक पानी भेजने की तैयारीa

चंदौली के जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी समीक्षा बैठक की। उन्होंने साफ कहा कि रोस्टर बनाकर नहरों के आखिरी छोर (टेल) तक पानी पहुंचाया जाए ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो।
 

सिंचाई को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद

नहरों के टेल तक पहुंचेगा पानी

जरूरत के हिसाब से बनेगा रोस्टर

शिकायतों का तुरंत होगा निस्तारण

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

चंदौली जिले में फसलों की सिंचाई को लेकर किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कक्ष में सिंचाई विभाग, बंधी और चंद्रप्रभा डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं (एक्सियन) के साथ-साथ अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि खेती के इस सीजन में पानी की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है।

रोस्टर बनाकर अंतिम छोर तक पहुंचाएं पानी
बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को साफ निर्देश दिया कि वे जिले में पानी की कुल उपलब्धता और किसानों की असली जरूरत का सही-सही अंदाजा लगाएं। इसके बाद उसी हिसाब से नहरों में पानी का बहाव चालू रखें। उन्होंने आदेश दिया कि जरूरत के मुताबिक एक सही रोस्टर तैयार किया जाए। इस रोस्टर के जरिए नहरों के अंतिम छोर (टेल) तक पानी भेजा जाए, ताकि कतार में खड़े आखिरी किसान के खेत तक भी सिंचाई का पानी बेहद आसानी से पहुंच सके और फसल खराब न हो।

chandauli news canal water supply, chandauli khabar irrigation department roster, chandauli samachar farmers irrigation water, district magistrate chandauli meeting updates, chandauli agriculture farmer news today
अफसरों से बात करके प्लान बनाते डीएम साहब

अधिकारी खुद करेंगे नहरों की निगरानी
जिलाधिकारी ने कड़े लहजे में कहा कि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी देना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। इस काम में ढिलाई बरतने वाले और लापरवाही करने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिशासी अभियंता को खुद मैदान में उतरने के निर्देश दिए। अधिकारी खुद नहरों और माइनरों का दौरा करेंगे और पानी के बहाव की लगातार चेकिंग करेंगे। पानी केवल शुरुआत में ही न रुक जाए, बल्कि वह आखिरी खेत तक पहुंचे, यह जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

शिकायतों का तुरंत होगा निपटारा
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सिंचाई और पानी की किल्लत को लेकर किसानों की तरफ से जो भी शिकायतें या सुझाव आते हैं, उन्हें ठंडे बस्ते में न डाला जाए। सभी शिकायतों पर बिना किसी देरी के तुरंत एक्शन लिया जाए और उनका तत्काल निस्तारण किया जाए।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सिंचाई विभाग, चंद्रप्रभा और बंधी डिवीजन के सभी अधिशासी अभियंता, जिला कृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*