जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली में युवाओं के लिए खुशखबरी: 31 अगस्त को लगेगा जॉब मेला, औरंगाबाद की कंपनी देगी नौकरी

चंदौली जिले के हरि ओम सेवा आईटीआई कॉलेज में 31 अगस्त को एक दिवसीय जॉब मेले का आयोजन किया जा रहा है। महाराष्ट्र की नामी कंपनी साक्षात्कार के जरिए युवाओं को आकर्षक वेतन पर नौकरी देगी। जानिए पूरी प्रक्रिया।
 

31 अगस्त को चंदौली में जॉब मेला

हरि ओम सेवा आईटीआई में रोजगार का अवसर

औरंगाबाद की धूत इलेक्ट्रिकल कंपनी करेगी चयन

आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं को मौका

साक्षात्कार के आधार पर होगी सीधी भर्ती

चंदौली जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक और शानदार अवसर सामने आया है। हिनौता जगदीशसराय स्थित हरि ओम सेवा आईटीआई कॉलेज में 31 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय विशाल जॉब मेले का आयोजन किया जा रहा है।

महाराष्ट्र की मशहूर कंपनी करेगी युवाओं का चयन
संस्थान के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जॉब मेले में महाराष्ट्र के औरंगाबाद की प्रसिद्ध कंपनी 'धूत इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड' हिस्सा ले रही है। कंपनी के अधिकारी सीधे कॉलेज कैंपस पहुंचकर योग्य छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लेंगे। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान और नियमानुसार अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी
प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, हाईस्कूल अंकपत्र, आईटीआई या डिप्लोमा के अंकपत्र व प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ समय पर कॉलेज पहुंचे।

इंटरव्यू के आधार पर होगी सीधी भर्ती
कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन सीधे इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा। जो युवा तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह जॉब मेला अपनी योग्यता साबित करने और तुरंत रोजगार पाने का एक बेहतरीन मौका है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*