जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

7 नवंबर को KVK चंदौली में लगेगा किसान मेला, नई तकनीक से रूबरू होंगे किसान

मेले में कृषि विभाग के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें कृषि उपकरण, उर्वरक, बीज, पशुपालन उत्पाद और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
 

केवीके परिसर में होगा किसान मेला आयोजन

आधुनिक खेती की तकनीकों पर होगी चर्चा

किसानों को दी जाएगी उन्नत बीज की जानकारी

चंदौली जिले के किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 7 नवंबर 2025 को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चंदौली में एक दिवसीय जनपदस्तरीय किसान मेला आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

उप निदेशक कृषि भीमसेन ने बताया कि मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, सहकारिता, सिंचाई, विद्युत विभाग, बैंकर्स, एनजीओ और कृषि वैज्ञानिक शामिल होंगे। किसानों को नई फसलों की किस्मों, जैविक खेती, कीट नियंत्रण, जल प्रबंधन और मिट्टी परीक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी।

मेले में कृषि विभाग के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें कृषि उपकरण, उर्वरक, बीज, पशुपालन उत्पाद और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जिले के सफल किसान अपने अनुभव साझा करेंगे ताकि अन्य किसान उनसे प्रेरणा लेकर नई तकनीकों को अपनाएं।

यह किसान मेला किसानों के लिए सीखने और नवाचार अपनाने का एक सुनहरा अवसर साबित होगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*