जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बुलडोजर से होगा भाजपा प्रत्याशी का स्वागत, सभा स्थल पर पहुंचे 3 बुलडोजर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से भी जानते हैं तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बुलडोजर सरकार के नाम से संबोधित किया जाता है।
 

भाजपा नामांकन के लिये पहुंचा बुलडोजर

जेसीबी पर चढ़े नेता बने आकर्षण का केंद्र

आज भाजपा प्रत्याशी को करना है अपना नामांकन
 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से भी जानते हैं तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बुलडोजर सरकार के नाम से संबोधित किया जाता है।

इसीलिए अधिकांश जगहों पर चुनावी कार्यक्रमों और आयोजनों में बुलडोजर के साथ-साथ जेसीबी मशीन भी दिखाई दिया करती है, जिस पर चढ़कर लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नारे लगाया करते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा आज चंदौली जनपद में भी देखने को मिला, जब पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक बुलडोजर पर चढ़कर नामांकन स्थल के करीब हो रही जनसभा में पहुंचे।


चंदौली के भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय के नामांकन के लिए बुलडोजर भी पहुंचा हैं। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराधियों को मिट्टी में मिलाने के लिए जहां बुलडोजर का प्रयोग किया जाता है, वहीं अब भाजपा के कार्यक्रम का हिस्सा भी बुलडोजर बनता जा रहा है। 


इसी का नतीजा है कि जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के समीप भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के पहले जनसभा का कार्यक्रम है। यहां पर केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी के स्वागत के लिए तीन बुलडोजर लगाए गए हैं। जिस पर भाजपा का झंडा लगाया गया है। वहीं आगे उसके बोकेट में बैनर भी लगाकर केंद्रीय मंत्री का समर्थन किया जा रहा है। बुलडोजर के द्वारा नामांकन के लिए पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया जाएगा।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*