जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

UP उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की प्रदेश कार्यसमिति में चंदौली के पदाधिकारी सम्मानित

पदाधिकारियों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई बैठक मे चन्दौली जिले के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे जिले के पदाधिकारीयों ने उक्त बैठक मे भाग लिया।
 

व्यापारियों से जिला पंचायत के कर लेने पर चिंता

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने किया विरोध

 व्यापारी हितों पर कौशांबी जिले में हुयी चर्चा 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल एक कार्यक्रम में चंदौली जिले के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कौशांबी जिले के भरवारी में 1 जून दिन- रविवार को रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान मिला है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने कई सुझाव दिए और व्यापारी हित पर चर्चा की।

Chandauli Members honored

पदाधिकारियों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई बैठक मे चन्दौली जिले के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे जिले के पदाधिकारीयों ने उक्त बैठक मे भाग लिया। कार्यक्रम मे प्रदेश  अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने चन्दौली के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी एवं  प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल सहित प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिलों से आए कई पदाधिकारीयो ने व्यापारी हितों पर अपने विचारों को भी रखा। चन्दौली के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने अपने सम्बोधन मे कहा की आज व्यापारी जीएसटी, मंडी शुल्क, आयकर, टीडीएस, गृहकर, आयात कर, निर्यातकर देता चला आ रहा है। इसके अतिरिक्त अब प्रदेश मे जिला पंचायत द्वारा व्यापारियों से दुकानों का कर लिया जा रहा है, जिस पर तत्काल रोक लगायी जाय।

Chandauli Members honored

रविवार की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि अब पूरे प्रदेश के किसी जिलों में व्यापारी अब जिला पंचायत कर नही देगा। आगे जिलाध्यक्ष ने  कहा कि सरकार पंजीकृत व्यापारियों का दुर्घटना बीमा दस लाख से बढ़ाकर बीस लाख किया जाय और टोलटैक्स की दरे 50 प्रतिशत कम की जाये। 

 उक्त कार्यक्रम मे जिले से भाग लेने वालो मे प्रमुख रूप से शंकर गुप्ता, प्रदीप कुमार, राजीव अग्रहरी, महमूद आलम, शिव जायसवाल, मयंक जायसवाल, राज अग्रहरि, अमरनाथ भी उपस्थित थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*