जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नमो घाट एयर शो: अतिक्रमण हटाने का आदेश, दर्शक दीर्घा से लेकर पार्किंग और ट्रैफिक के लिए बना खास प्लान

नमो घाट पर होने वाले भव्य एयर शो को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम और एसपी ने सुरक्षा, पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

 
 

नमो घाट एयर शो की तैयारियों पर कलेक्ट्रेट में बैठक

घाट की ओर जाने वाले रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष पुलिस बल तैनात

यातायात सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू

पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

वाराणसी के गंगा तट स्थित प्रसिद्ध नमो घाट पर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले भव्य एयर शो की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य रूप देने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

chandauli-namo-ghat-air-show-preparations-meeting-details

अतिक्रमण हटाने और सुविधाओं के सख्त निर्देश
बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नमो घाट और कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इससे दर्शकों को आने-जाने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

chandauli-namo-ghat-air-show-preparations-meeting-details

यातायात के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान
एयर शो में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रमुख चौराहों और घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही गाड़ियों के व्यवस्थित ठहराव के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल चिह्नित कर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

chandauli-namo-ghat-air-show-preparations-meeting-details

बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी
इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, उप जिलाधिकारी (पीडीडीयू नगर), ईओ और ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित सिविल प्रशासन व पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*